उत्तराखंड समाचार

भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने सहकारिता विभाग में भर्ती की सीबीआई जांच की मांग की है।

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून सचिवालय के मुख्य द्वार पर उत्तराखण्ड राज्य में को-आपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी पदों की निुयक्ति में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

सहकारिता विभाग में हुई भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस ने सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम कांग्रेसी दिग्गजों धरने पर बैठे। हरीश रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार चेहतों को भर्ती करा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सहकारिता विभाग में भर्ती की सीबीआई जांच की मांग की है। इस मौके पर गरिमा दसोनी, देवेंद्र सिंह, संदीप चमोली, विकास नेगी, अजय सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581