उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया थाना नेहरू कॉलोनी का वार्षिक निरीक्षण

अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा आज थाना नेहरू कॉलोनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा सलामी गार्ड की साज-सज्जा एवं राइफल ड्रिल तथा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय का रखरखाव साफ सफाई उच्चकोटि की पाये जाने पर, सलामी गारद में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी गणों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई. उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाना नेहरू कॉलोनी के अधिकारी/कर्मचारी गण को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गयी, वेपन हैंडलिंग में उप निरीक्षक देवेश खुगसाल व कांस्टेबल आशीष राठी को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया व बैरक का निरीक्षण किया गया व बेरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। मालखाने का निरीक्षण किया गया, जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया। हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पायी गयी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस, कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया. मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना हाजा पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, तथा सभी अभिलेखों को अध्यवधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया। एवं कार्यालय स्टाफ कांस्टेबल संजय पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी अनिल जोशी, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी, व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581