Uncategorized

हाफ मैराथन में 700 प्रतिभागी लगाएंगे दौड़

आइआइटी रुड़की के 175 वर्ष के उपलक्ष्य में संस्थान की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के 175 वर्ष के उपलक्ष्य में क्रीड़ा परिषद की ओर से तीन अप्रैल को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आइआइटी रुड़की, बीईजी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे।

आइआइटी रुड़की के 175 वर्ष के उपलक्ष्य में संस्थान की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संस्थान की क्रीड़ा परिषद की ओर से तीन अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे से हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। पुरुषों के लिए 21 किमी और महिलाओं के लिए 11 किमी की हाफ मैराथन होगी। महिलाओं की मैराथन संस्थान के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से प्रारंभ होकर मेहवड़ तक जाएगी और फिर यहां से वापस स्टेडियम पहुंचेगी। जबकि, पुरुषों की 21 किमी की हाफ मैराथन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से शुरू होकर कलियर पुल तक जाएगी। फिर यहां से वापस स्टेडियम आएगी। हाफ मैराथन का रूट संस्थान के स्टेडियम से शुरू होकर एनआइएच गेट, हाईवे से होकर प्रेम मंदिर रोड, नगर निगम कार्यालय से होते हुए कांवड़ रोड रहेगा। इस दौरान इस रूट पर यातायात बंद रहेगा। आइआइटी रुड़की के क्रीड़ा अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि हाफ मैराथन में आइआइटी रुड़की के विद्यार्थी, स्टाफ एवं उनके स्वजन, बीईजी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7,500 और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये का दिया जाएगा। इनके अलावा प्रथम 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को यातायात पुलिस के साथ मिलकर हाफ मैराथन के रूट का निरीक्षण किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button