Uncategorizedउत्तराखंड समाचार

चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई।

रिकॉर्ड रूम के कक्ष से चोरी हुए दस्तावेजों के साथ दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के कक्ष से चोरी हुए दस्तावेजों के साथ दो महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22अगस्त को प्रशांत शर्मा लेख कर अधिष्ठान कोषागार देहरादून द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को एक प्राथना पत्र देते हुये बताया की श्रीमती सवरिया देवी निवासी 494 गोविंदगढ़ देहरादून द्वारा कार्यालय में आकर सूचित किया गया कि सुबह लगभग 4 से 5 बजे के मध्य कुछ कबाड चुनने वाले के द्वारा कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के एक कक्ष का ताला तोड़कर प्रांतीय आय से संबंधित चालानो के कुछ बोरे कट्टे चुरा लिए गए है। जिस पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध सख्या 360/2023 धारा 380/454/411 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक विजय प्रताप राही के सुपुर्द की गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। उक्त क्रम मे श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगरद्वारा थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा चोरी के अभियोग के अनावरण के लिये घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई। मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के घटनास्थल पर आने व घटना करने के पश्चात जाने के महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर महिला अभियुक्ता नीरु देवी पत्नी दिलीप साहनी निवासी मिश्रा का मकान लक्ष्मण चौक गुरुद्वारा वाली गली कांवली रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष व पूनम देवी पत्नी राम विलास साहनी निवासी मिश्रा का मकान लक्ष्मण चौक गुरुद्वारा वाली गली कांवली रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण से कडी पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी करना बताया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से 07 कट्टे पुराने रिकॉर्ड कोषागार रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए दस्तावेज बरामद हुए। अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ में बताया कि कबाड़ चुगंने का काम करते हैं, तथा पुराना रिकॉर्ड रद्दी समझते हुए चोरी कर लिया था।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581