उत्तराखंड समाचार

कुर्की वारंट चस्पा करने गई पुलिस को शराब बेचती मिल गई पत्नी

पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किच्छा : फरार चल रहे वांछित आराेपित के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने गई पुलिस ने घर से अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली। पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह लालपुर में मारपीट, बलवा व हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित संजीत उर्फ सन्नी पुत्र गुरमीत सिंह के घर पर कुर्की वारंट चस्पा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद आरोपित संजीत की पत्नी सरबजीत कौर मौके पर शराब बेचती पुलिस को मिल गई। पुलिस ने मौके पर बरामद 26 लीटर अवैध कच्ची शराब को को कब्जे में लेकर सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने वालों पर अंकुश लगाने का काम कर रहे है। उनके द्वारा की कार्रवाई के चलते जिला बदर होने के बाद भी लालपुर में होने की सूचना पर दबिश के दौरान लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार के वाहन को टक्कर मार फरार होने वाले आशुतोष भंडारी उर्फ आशू पुत्र भूपाल सिंह लालपुर पर 15 हजार, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मक्खन सिंह निवासी फुलसुंगा पर दस हजार, मोनू खां पुत्र मुन्ने खां निवासी लालपुर पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।उसके बाद लालपुर चाैकी प्रभारी पंकज कुमार ने एक अन्य मामले में संजीत उर्फ सन्नी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लालपुर किच्छा भी वांछित चल रहा है। लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने आशू भंडारी, सुखविंदर सिंह, मोनू खां व संजीत की कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी। न्यायालय से धारा 82 का नोटिस ले चारों के घर के बाहर मुनादी करवा शुक्रवार को चस्पा कर दिया। लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581