उत्तराखंड समाचार

पेंशन के लिए बैंक, ब्लाक और समाज कल्याण विभाग भटक रहे बुजुर्ग

समाज कल्याण विभाग नई पेंशन का रिकार्ड आठ माह बाद भी निदेशालय नहीं पहुंचा सका है।

हल्द्वानी : समाज कल्याण विभाग नई पेंशन का रिकार्ड आठ माह बाद भी निदेशालय नहीं पहुंचा सका है। इसका असर उम्र के अंतिम पड़ाव में गुजर बसर कर रहे बुजुर्गो पर पड़ रहा है। सिस्टम की लापरवाही के चलते उन्हें कभी बैंक तो कभी ब्लाक व समाज कल्याण विभाग में भटकना पड़ रहा है।60 वर्ष की आयु पूरी होने पर सरकार की ओर से बुजुर्ग पेंशन मुहैया कराई जाती है। ताकि अकेले रहने की स्थिति में वह अपना गुजर बसर स्वयं कर सके। रिकार्ड के अनुसार प्रदेश में तकरीबन 700 बुजुर्गो ने नई पेंशन के लिए आवेदन किया है।समाज कल्याण विभाग तक सभी बुजुर्गो के आवेदन ब्लाक स्तर से पहुंच चुके हैं। लेकिन किसी भी जिले ने अभी तक नई पेंशन पाने वाले बुजुर्गों का रिकार्ड निदेशालय को नहीं भेजा है। रिकार्ड समय से पहुंचता तो मार्च के बाद पहली किश्त भी जारी हो सकती थी। मगर पेंशन के लिए बुजुर्गो को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581