उत्तराखंड समाचार

सुशीला तिवारी अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर लटका ताला, आपरेशन वाले मरीज निजी अस्पताल जाने को विवश

भर्ती मरीज भी आपरेशन से पहले निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जांच को पहुंच रहे हैं।

हल्द्वानी : डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटक चुका है। मरीज भटक रहे हैं। भर्ती मरीज भी आपरेशन से पहले निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जांच को पहुंच रहे हैं। मरीजों से लेकर तीमारदारों में अफरा-तफरी मची हुई है। संविदा पर कार्यरत और केवल आधे दिन काम करने वाले प्रोफेसर का तीन साल का टर्म भी पूरा हो चुका है। पिछले कई वर्षों से इस तरह की गंभीर स्थिति पर पूरे तंत्र से मुंह फेर लिया है।दुर्घटना में घायल से लेकर तमाम तरह की इमरजेंसी के मरीज एसटीएच में ही पहुंचते हैं। मेडिको लीगल केस की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्सरे जांच की रिपोर्ट में डाक्टर के हस्ताक्षर होने चाहिए। 10 दिन हो गए हैं, लेकिन कोई सुधलेवा नहीं। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन 30 से अधिक अल्ट्रासाउंड जांचें होती थी।दमुवाढूंगा के प्रकाश चंद्र ने बताया कि आइवीपी जांच होनी है। दो बार रेडियो डायग्नोसिस विभाग गया। बोल दिया गया कि जांच नहीं होती है। अब मेरा आपरेशन कब होगा? कुछ समझ नहीं आ रहा है। इंदिरानगर तव्वसुम जहां का कहना है कि अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न होने से बहुत अधिक दिक्कत हो रही है। प्राइवेट में महंगी जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। भर्ती मरीज को बाहर लेना बहुत मुश्किल हो रहा है। उजाला नगर मेहतो का कहना है कि मेरे रिश्तेदार के पेट में दर्द हो रहा था। ओपीडी में डाक्टर को दिखाया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड लिख दिया था। जब जांच को गए तो वहां ताला लटका मिला।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581