उत्तराखंड समाचार

शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का युवाओं से किया आह्वान

शहीदी दिवस पर बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में 24वां रक्तदान शिविर आयोजित किया।

रुड़की: शहीदी दिवस पर रुड़की में विभिन्न संगठनों की ओर से महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

समर्पण जन कल्याण संगठन ने शहीदी दिवस पर बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में 24वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं महापौर गौरव गोयल ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सभी को समय-समय पर रक्तदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में 141 बार रक्तदान कर चुके राजीव गुप्ता सबके लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। शिविर में 111 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में अल्ट्राटेक, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फोनिक्स कालेज ने सहयोग किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गर्ग, संदीप गोयल, डा. संजय गर्ग, संजय अरोड़ा, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, अमित महादेव, मुकेश धीमान, नरेश धीमान, राजकुमार सोनकर, राजेश सोनकर, अरुण कोहली आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581