उत्तराखंड समाचार

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि

कोरोना संक्रमण : पूरी तरह से अलर्ट हो गया स्वास्थ्य विभाग

देहरादून। कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। भारत के कई राज्यों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग को सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक का कहना हैं की देश में 22 मई तक कोरोना संक्रमण के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में देखे गए हैं। उत्तराखंड में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुजरात से आई 57 साल की एक महिला ऋषिकेश में पूजा के लिए आई थी, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। जब उन्होंने जांच कराई तो उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज अभी चल रहा है। वहीं बेंगलुरु से एक डॉक्टर उत्तराखंड आए हैं, उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में कोई ऐसा एक्टिव कैसे नहीं आया है, लेकिन भारत सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराई जा रही है। साथ ही प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में सैंपलिंग को बढ़ाया जाए। अगर कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए। ताकि कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा सके। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन बेड को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581