उत्तराखंड समाचार

देश के प्रति शहीदों के संकल्पों का किया स्मरण

समाज को भेदभाव रहित, शोषण मुक्त बनाने को कटिबद्ध रहेंगे।

हरिद्वार: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर अंबरीष कुमार विचार मंच और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यकत्र्ताओं ने हाईवे स्थित ’23 मार्च पार्क’ में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही देश के प्रति शहीदों के संकल्पों का स्मरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि भगत सिंह ने जिस असमानता, भेदभाव और शोषण के खिलाफ आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसका स्मरण करते हुए हम आज के दिन यह संकल्प लेते हैं कि राज्य व केंद्र में बैठी सरकारों को शहीदों के संकल्पों के लिए विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से आगाह करते रहेंगे। समाज को भेदभाव रहित, शोषण मुक्त बनाने को कटिबद्ध रहेंगे। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे लोहा मनवाकर अपने प्राणों की हंसते- हंसते आहुति दे दी। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाते हुए यह संकल्प दोहराते हैं कि भविष्य में सरकारों को उनके दिखाए मार्ग पर शोषण मुक्त समाज, भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए लड़ते रहेंगे। धर्मपाल सिंह ठेकेदार और सोम त्यागी ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि 23 मार्च को शहादत दिवस के साथ-साथ प्रेरणा दिवस के रूप में भी बनाने का काम करेंगे और शहीदों के देश के प्रति संकल्प और समाज के प्रति उनकी सोच को अपने जीवन में धारण करने का काम करेंगे। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सुभाष घई, मुकेश त्यागी,दीपक कोरी, गुलबीर सिंह,अर्जुन सिंह राणा, आकाश भाटी, नितिन यादव, अशोक गुप्ता, करन सिंह राणा, साजिद, गौरव पाल मधुकांत गिरी, प्रशांत शर्मा, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581