उत्तराखंड समाचार

बोर्ड परीक्षाओं को विभाग तैयार, 41,870 छात्र देंगे परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रुड़की : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए हरिद्वार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत व संस्थागत के 41,870 छात्र-छात्राएं पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 19 संवेदनशील व नौ अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। इन केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने छात्रों की पूर्व की परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही परीक्षा परिणाम जारी किया था। कोरोना महामारी अब कमी आई है। जिसके चलते शिक्षा विभाग पूर्व की भांति ही इस बार 28 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं करवा रहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा में नकल ना हो सके, इसके लिए राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर सचल दस्ते बनाए गए हैं। विद्यालय में आंतरिक सचल दस्ता भी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581