उत्तराखंड समाचार

बंद कमरे के अंदर से बरामद हुआ व्यक्ति का शव

पुलिस ने 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया तथा परिजनों को सूचित किया गया।

देहरादून। रायपुर के बालावाला मे एक व्यक्ति का शव बंद कमरे के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चौकी बालावाला थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली की हनुमान मंदिर रोड बालावाला में रामदास नौटियाल के कांपलेक्स में किराए पर रहने वाले कपिल तोमर पुत्र विनोद तोमर निवासी शांति नगर मुजफ्फरनगर उम्र 35 वर्ष का दरवाजा अंदर से बंद है तथा दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चीता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा कटर से कटवा कर खुलवाया गया, तो अन्दर कपिल तोमर अपने बेड पर बेसुध अवस्था में था। जिसे पुलिस ने 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया तथा परिजनों को सूचित किया गया। अस्पताल में कपिल तोमर को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखावा दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581