उत्तराखंड समाचार

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत हुई समिति की बैठक

बैठक में बाल कल्याण एंव संरक्षण समिति, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, व कन्या भू्रण हत्या अधिनियम, पोक्सो एक्ट अधिनियम में उल्लेखित प्राविधानो के बिन्दुओं पर चर्चा गयी है।

सहारनपुर, 09 अक्टूबर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के नवीन सभागार में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एंव संरक्षण समिति, बाल विवाह ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं एंव बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाल कल्याण एंव संरक्षण समिति, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, व कन्या भू्रण हत्या अधिनियम, पोक्सो एक्ट अधिनियम में उल्लेखित प्राविधानो के बिन्दुओं पर चर्चा गयी है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी द्वारा संस्थाओं में निवासरत बालिकाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए उचित कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उन्होने सहायक श्रमायुक्त को पटाखा फैक्ट्रियों में छापा मारकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री अभिमन्यु मांगलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नन्द लाल प्रसाद, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, एसीएमओ डॉ. धर्मवीर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय, महिला कल्याण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (सस्था), संरक्षण अधिकारी (गैर संस्था), सह-विधि परिवीक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581