उत्तराखंड समाचार

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

पुलिस द्वारा मृतक तथा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

देहरादून। थाना नेहरु कोलोनी क्षेत्र में मोथरोवाला रोड पर एक कार सवार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी है, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नेहरु कोलोनी पुलिस को सूचना मिली कि मोथरोवाला रोड पर एक कार सवार द्वारा बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी है, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। दुर्घटना में एक युवक सुभाष चौहान पुत्र स्वर्गीय जयवीर सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष ग्राम रिखांन गांव बंनचौरा, उत्तरकाशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो युवक नीरज सिंह बिष्ट पुत्र धनवीर सिंह बिष्ट निवासी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी, उम्र 21 वर्ष व आनंद सिंह पवार निवासी उत्तरकाशी, उम्र 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मोथरोवाला रोड पर पीएनबी बैंक के पास बाइक सवार तीन युवकों को यूके 07 डीई 0771 कार चालक द्वारा टक्कर मार दी, जिसमें बाइक उक्त कार में फंसकर काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई, कार चालक मौके से फरार हो गया। युवकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त तीनों युवक देहरादून में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे तथा शादी समारोह में वेटर के रूप में पार्ट टाइम जॉब करते थे। पुलिस द्वारा मृतक तथा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581