उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों का शव मिलने से हड़कंप

पुलिस के मुताबिक किसी के भी शरीर में चोट के निशान नहीं है

रुद्रपुर : दो लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक किसी के भी शरीर में चोट के निशान नहीं है।रविवार सुबह संजय नगर खेड़ा में सड़क किनारे एक 40 वर्षीय युवक बेहोश पड़ा हुआ था। यह देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर अस्पताल कर्मियों की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने के एसआइ धीरेंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया।पहचान न होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, सिविल लाइन में भी 42 वर्षीय युवक की लाश मिली। इस पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के शरीर में चोट के निशान नहीं थे। उनकी पहचान कराए जाने के लिए आसपास के थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। बताया कि । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581