उत्तराखंड समाचारक्राइमदेश

डालनवाला पुलिस ने किया 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार

पुलिस ने किया वाहन चोरो को गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

देहरादून। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 06 सितम्बर को वेद प्रकाश पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी संजय कालोनी मोहिनी रोड जनपद देहरादून ने थाना डालनवाला पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की 4 सितम्बर को उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या यूके 07 बीएन 3472 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। उक्त तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना डालनवाला पुलिस ने  मुकदमा अपराध सख्या 196/2023 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणों को दी गई। उक्त चोरी के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी किए गये स्कूटी की बरामदगी हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण व मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा पुलिस टीम गठित  की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर चोरी के अनावरण हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के मैदान के गेट के पास सड़क से मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त गण आकाश पुत्र बालेश्वर निवासी एमडीडीए कालोनी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 22 व रोहित पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ताण्डे चौड़वाला अफजलगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को चोरी किए गए स्कूटी संख्या यूके 07 बीएन 3472 के साथ गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस टीम ने अभियुक्त गण के कब्जे से स्कूटी एक्टिवा संख्या यूके 07 बीएन 3472 रंग काला बरामद की। पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नागरिक पुलिस सरिता बिष्ट कोतवाली डालनवाला देहरादून, पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस विजय सिंह कोतवाली डालनवाला देहरादून, पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस आदित्य राठी कोतवाली डालनवाला देहरादून शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581