उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमला

रम्पुरा में हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे रम्पुरा चौकी के कांस्टेबल पर हमला कर दिया गया।

रुद्रपुर: रम्पुरा में हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे रम्पुरा चौकी के कांस्टेबल पर हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जब तक पुलिस कर्मी पहुंचते आरोपित फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायल कांस्टेबल का जिला अस्पताल में उपचार कराया, साथ ही हमलावरों को चिह्नित कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।शनिवार रात को रम्पुरा, शिव मंदिर के पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था। इस पर किसी ने रम्पुरा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रम्पुरा चौकी में तैनात कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने विवाद कर रहे लोगो को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।आरोप है कि इसी बीच सात-आठ युवक वहां पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी मंगल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचते उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।जिसके बाद पुलिस कर्मी घायल कर्मी बृजेंद्र शर्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। चौकी प्रभारी रम्पुरा मंगल सिंह ने बताया कि हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button