उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाक़ात

दून पहुंचे एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य

देहरादून। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज देहरादून पहुंचे जहाँ उन्होंने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार से मुलाक़ात की और उन्हें प्रदेश में शांतमय ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने पर बधाई दी और कहा कि डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और उत्तराखंड पुलिस के सराहनीय कार्य पूरे भारत में नए आयाम स्थापित कर रहे हैl शांडिल्य ने कहा अशोक कुमार जो हरियाणा में जन्मे है उनकी सोच नर सेवा-नारायण सेवा वाली है और वह हमेशा समाज के भले के लिए सोचते है जो तारीफ़ के काबिल है। वहीँ वीरेश शांडिल्य ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में हिन्दू-सिख एक ही सिक्के के दो पहलू है और जो ताकते इन्हें बाँटने का प्रयास कर रही है उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि वह पंजाब में किसी कीमत पर भी खालिस्तान नही बनने देंगे। खालिस्तान उनकी लाश पर बनेगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button