उत्तराखंड समाचार

भाजपा महानगर अध्यक्ष के प्रयास से मिला लापता युवक

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से फोन पर वार्तालाप कर इस विषय की जानकारी दी।

देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के पास चमन विहार माजरा निवासी एक परिवार मिलने आया। परिवार के द्वारा अध्यक्ष को बताया गया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र घर पर अपना एक सुसाइड नोट लिखकर घर से कहीं चला गया है। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से फोन पर वार्तालाप कर इस विषय की जानकारी दी।अध्यक्ष के अनुरोध पर एसएसपी के द्वारा विषय की गंभीरता को समझते हुए, जिले की पुलिस को अलर्ट कर छानबीन शुरू की गई। कुछ ही घंटे बाद पता चलता है कि वह 18 वर्षीय बालक मसूरी सरकुंडा देवी के निकट पाया जाता है। पुलिस के द्वारा युवक को उनके परिवार को सौंप दिया। महानगर अध्यक्ष के द्वारा जब परिवार को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र पुलिस को मिल गया है तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार ने महानगर अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581