उत्तराखंड समाचार

हरीश रावत ने बजायी ढोलक, खेली फूलों की होली

पुलिस महानिदेशक ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। होली का रंग पूरी तरह से जम गया है। हालांकि होली कल मनाई जाएगी, लेकिन शहर में इसकी मस्‍ती अभी से नजर आ रही है। छात्रों, नेताओं ने जमकर होली खेली। होली की मस्‍ती में सबने एक दूसरे को खूब रंग लगाया। इस दौरान होली के गीतों में सब जमक थिरके। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत होली की मस्‍ती में डूबे नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने ढोलक बजाई। 6 रायपुर 200 बीघा स्थित मैदान में कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह नेगी की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फूलों की होली खेलते हुये ढोलक बजायी।

वहीं दूसरी और आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक  एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी- श्रीमती विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं जिलाधिकारी देहरादून डाॅ आर राजेश कुमार ने राज्य एवं जनपवासियों को रंगो के पावन पर्व होली शुभकामना देते हुए सभी से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार होली में सभी चारों ओर  प्रेम और सौहार्द बांटते हुए, एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। रंग के इस पर्व पर अनुशासनहीन, अवांछित गतिविधियों में खुद को शामिल ना करें जिससे बाद में स्वयं को  या परिवारजनों को शर्मिंदगी का एहसास होफ। होली का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है,जिस प्रकार से इस त्यौहार में होलिका रूपी बुराई को जलाकर  सत्य की विजय का जयघोष होता है, उसी प्रकार से इस होली का दहन में आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464