आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक

लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में आज विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुननिरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने की।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ ही पर्यटन विभाग, आरसेटी (RSETI), ग्रामीण आजीविका मिशन,सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता की प्रगति पर चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के ऋण एवं वित्तीय सहायता से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए लाभार्थियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग महेश प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रबंधक अनूप असवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, निदेशक आर सेटी अरुण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581