उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

जनमुद्दों को लेकर नगर निगम पर सीपीएम का प्रदर्शन करेगी

पार्टी का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की स्थिति दयनीय है,

देहरादून। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) -सीपीएम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में आम जनता की बुनियादी समस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में एक प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दोर्णपुरी वार्ड की खस्ताहाल सड़कों, अव्यवस्थित नालियों, व्याप्त गंदगी, जगह-जगह फैले कूड़े और बदबू, स्मार्ट मीटर से आ रहे अत्यधिक बिलों तथा सीवरेज लीकेज जैसे गंभीर जनमुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन की तैयारी हेतु आज कांवली चन्दशेखर आजाद नगर में बैठक हुई जिसमेंं जिलासचिव सीपीएम शिवप्रसाद देवली, सचिव अनन्त आकाश, नुरैशा अंसारी और सीमा लिंगवाल भी अपने विचार रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता कामरेड इन्दु नौडियाल ने की। वक्ताओं ने कहा सीपीएम का यह प्रदर्शन नगर निगम प्रशासन को जनता की समस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने और तत्काल समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की स्थिति दयनीय है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581