उत्तराखंड समाचार

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

शिविर में छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओ के दुरुपयोग इसकी लत पड़ जाने पर इससे कैसे निजात पाई जा सकती है।

देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डोभाल वाला देहरादून में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओ के दुरुपयोग इसकी लत पड़ जाने पर इससे कैसे निजात पाई जा सकती है। इन सब दवाइयां से मानव शरीर के विभिन्न ऑर्गन्स पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है तथा जो व्यक्ति ड्रग्स लेता है उसके क्या लक्षण होते हैं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए माता-पिता का क्या योगदान होता है उन्हें बच्चों के साथ किस तरह  मित्रवत व्यवहार करना चाहिए आदि के बारे में बताया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि इस लत से बचने के लिए आपको अपने दैनिक जीवन में क्या परिवर्तन लाने चाहिए आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। यदि कहीं पर भी कोई व्यक्ति अगर नशे की दवाइयां  को बेचता हुआ मिलता है तो इसकी शिकायत आप  अपने अध्यापक गणों एवं पुलिस को यथाशीघ्र कर समाज को नशे से दूर रखने में अपना योगदान दे सकते हैं इस शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581