उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

ऐसे माहौल को साजिश के तहत खराब करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए,

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में राज्यपाल उत्तराखंड को एक ज्ञापन एसडीएम देहरादून के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में 8 फरवरी को हल्द्वानी उत्तराखंड में अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा किए जाने व नगर निगम हल्द्वानी के कर्मचारी, पुलिस कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों पर हमला करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए उत्तराखंड सरकार से ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग की तथा उत्तराखंड देवभूमि जो बहुत ही शांत प्रिय हैं तथा उत्तराखंड में सामाजिक सद्भाव हमेशा से रहा है ऐसे माहौल को साजिश के तहत खराब करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो संपूर्ण प्रदेश के माहौल को खराब करना चाहते हैं। उक्त घटना में घायल हुए नगर निगम हल्द्वानी के कर्मचारी, पुलिस कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों का उचित इलाज सरकार द्वारा कराया जाये तथा उन्हे सुरक्षा एवं मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर  राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा की उत्तराखंड देवभूमि के शांत एवं सद्भावना पूर्ण  वातावरण को कायम रखने के लिए यह ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट, राजेश राजोरिया राजेंद्र मोहन केसला, अरुण चौहान, राजेंद्र केसला, प्रमोद नहर, अशोक कुमार, श्रीमती अनिका छेत्री, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निशा ढीगिया, अजय भाई, अज्जू , कुलवंत, संजय कुमार, संजू भाई, विनोद कुमार, विनोद घाघट, विक्रम कुमार, श्याम सिंह, विनोद कुमार गोटियाल, मनोज कुमार, महेश कुमार , संयम कुमार, अमन कुमार, रजत कुमार, गौरव कुमार, अनिल कुमार आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581