उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने लिया आजादी की लड़ाई में बढचढ़कर भाग : करन माहरा

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा बढाई जाय तथा आश्रितों की पेंशन में बृद्वि की जाय।

देहरादून, 09 जुलाई। आज हरिद्वार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा से मिले एवं अपने संगठन की मागों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की। उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन की मांगों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया एवं संगठन की मांगों पर कांग्रेस पार्टी का सहयोग मांगा। संगठन की मांग है कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा बढाई जाय तथा आश्रितों की पेंशन में बृद्वि की जाय। अन्य भी कई मांगें संगठन की है जो समय-समय पर सरकार के समक्ष रखी गई हैं जिस पर सरकार लम्बे समय से केवल आश्वासन देती आ रही है। संगठन ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उनके परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है किन्तु सरकार उनके योगदान का पूरी तरह से आंकलन नही कर रही है जिस कारण उनके आश्रितों को समुचित सुविधा नही दे रही है जिसके वह हकदार हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वालेे समय में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसके माध्यम से सरकार को संगठन की मांगों को मानने के लिए बाध्य किया जायेगा और अन्य आश्रित परिवारों को भी संगठन से जोड़ा जायेगा। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्वयं आजादी की लड़ाई में बढचढ़कर भाग लिया है हम स्वतत्रंता संग्राम सैनानियों के देश की आजादी में किये गये योगदान को भलीभॉति जानते हैं और कांग्रेस ने सदैव उनका सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम उत्तराधिकारी संगठन की जो भी मांग हैं उस लड़ाई में पूरा सहयोग देंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के जितेन्द्र रघुवंशी, अवधेश पन्त, मुरली मनोहर, सुभाष सिंह घई, गोपाल नारसन, सुरेन्द्र सैनी, अमन गर्ग आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581