उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत पांच लोग घायल

लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

रुद्रपुर : चारे का कट्टा उठाने में मदद मांगने को लेकर ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान चले लाठी डंडे और पथराव से दोनों पक्षों की दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शास्त्री नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी नन्नी देवी ने बताया कि वे लोग जानवर पालकर जीवन यापन करते हैं। गुरुवार रात 10 बजे उसका पति राजपाल चारा बेचने वाले अमर सिंह की दुकान में गया। जहां चारा लेने के बाद उसके पति राजपाल ने अमर सिंह से चारे का कट्टा उठाने में मदद मांगी तो वह भड़क गया। आरोप है कि उसने उसके पति से गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर अमर सिंह ने लोहे के रॉड से उसके पति राजपाल पर हमला कर दिया। साथ ही उसे मरा समझकर वहां से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया।इसका पता चलते ही वह अन्य स्वजन राजेश, कोमिल, राममूर्ति के साथ अमर सिंह के घर के बाहर पहुंचे। जहां उसका पति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उनके वहां पहुंचते ही अमर सिंह ने अपने स्वजन रमन पाल, कमलजीत, अखिलेश के साथ मिलकर उन पर भी हमला कर दिया। जिससे राजेश, कोमिल और राममूर्ति घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया।इधर, दूसरे पक्ष के अमर सिंह का आरोप है कि गुरुवार रात वह घर में था। इसी बीच राजपाल सिंह, कोमिल तथा उनके 15 अन्य साथी उसके घर आ गए। इस दौरान वे लोग जबरन घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पथराव करते हुए ईंटों से भी हमला किया। जिससे उसकी पत्नी नरवेशा के सीने में चोट लग गई और वह बेहोश हो गई। शाेर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464