उत्तराखंड समाचार

गुमशुदा बालिकाओं को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

बालिकाओं के परिजनों द्वारा पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पिथौरागढ़। कोतवाली धारचूला पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को सूचना मिलने के चन्द घण्टों के अन्दर ही सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई।

कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत दो बालिकाओं के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी कि, उनकी पुत्री जिसमें एक की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 17 वर्ष है, घर से कहीं चली गयी हैं। काफी तलाश करने के पश्चात भी उनका कहीं पता नही चल पा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए, इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित हो, उक्त बालिकाओं की तलाश हेतु सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस को तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिये। एसएचओ धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के समस्त एन्ट्री/ एग्जिट प्वाइन्टों पर मैसेज सर्कुलेट किया तथा नेपाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया। कड़ी मशक्त के बात पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने के कुछ ही घण्टों के अन्दर उक्त दोनों बालिकाओं को धारचूला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया । बालिकाओं के परिजनों द्वारा पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581