उत्तराखंड समाचार

सुरक्षित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में निरन्तर जारी है चैकिंग

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश

रुद्रप्रयाग। एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा श्री केदारनाथ यात्रा के सफल तथा सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत सुचारु यातायात व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, यातायात प्रबोध घिल्डियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग व थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान ने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त रुप से वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार से यातायात नियमों का पालन करवाये जाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का चैकिंग अभियान निरन्तर रूप से जारी रहेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581