उत्तराखंड समाचार

श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस प्रयासरत

पुलिस ने चलाया हुआ हैं "ऑपरेशन मुस्कान"

रुद्रप्रयाग। प्रचलित चारधाम यात्रा में जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर प्रयासरत है, जिसके लिए पुलिस के स्तर से “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है। जिसके तहत श्री केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की पुलिस के स्तर से अनवरत रूप से हर सम्भव मदद की जा रही है। जनपद में स्थापित किये गये सभी खोया पाया केन्द्रों पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा बिछड़े हुए यात्रियों के सम्बन्ध में अनाउंसमेंट किया जा रहा है, साथ ही आपसी समन्वय से बिछड़ चुके यात्रियों को मिलवाने का कार्य किया जा रहा है तथा खोई हुई सामग्री को ढूंढ़कर यात्रियों को वापस कराया जा रहा है। श्री केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग रामबाड़ा में करीबन 10-15 दिन पूर्व किसी श्रद्धालु को एक पर्स मिला, जिसको उनके द्वारा मानवता का परिचय देते हुए चौकी भीमबली के खोया-पाया केन्द्र में जमा कराया गया। चौकी भीमबली में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा जब पर्स को चैक किया गया तो उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड्स व कुछ धनराशि थी। पर्स में दस्तावेज तो थे किन्तु पर्सधारक का मोबाइल नम्बर पता न चलने के कारण पर्सधारक से सम्पर्क कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में एटीएम कार्ड के आधार पर एसबीआई बैंक से कार्ड धारक की जानकारी हासिल करनी चाही तो कुछ पता नहीं चल पाया। चौकी भीमबली में नियुक्त पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी देवानंद तथा आरक्षी अनूप लिंगवाल द्वारा पर्सधारक से सम्पर्क किये जाने के अथक प्रयास किये गये, तथा इन्हीं प्रयासों के क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस जिस पर केशव मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी ग्राम रावतपुर जिला- कानपुर नगर उत्तर प्रदेश नाम अंकित था, उनका मोबाइल नम्बर ज्ञात किये जाने हेतु आरटीओ कार्यालय रुद्रप्रयाग से संपर्क किया गया तथा मोबाईल नम्बर ज्ञात कर केशव मिश्रा जी से सम्पर्क किया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि वे केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे, तथा यात्रा के दौरान उनका पर्स रास्ते में ही कही गिर गया। जिसकी उनके द्वारा काफी खोजबीन की गयी किन्तु समय के अभाव में वे इसकी सूचना पुलिस को न दे सके, पर्स में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, जिनके खोने से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थी। तथा वे अपने पर्स को वापस पाने की उम्मीद पूर्णत: खो चुके थे। चूंकि भीमबली पुलिस अब श्रद्धालु केशव मिश्रा जी  के सम्पर्क में थी। श्रद्धालु केशव मिश्रा द्वारा फोन के माध्यम से अवगत कराया कि उनके परिचित अंकित कुमार सैनी अभी श्री केदारनाथ यात्रा पर आए हुए हैं तथा पर्स को उनको देने की बात कही गयी। जिस पर श्रद्धालु के परिचित केशव मिश्रा के श्री केदारनाथ दर्शन के उपरान्त वापसी के दौरान आज श्रद्धालु केशव मिश्रा का पर्स संपूर्ण दस्तावेज, धनराशि सहित अंकित कुमार सैनी की सुपुर्दगी में दिया गया। केशव मिश्रा द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने पर्स, दस्तावेज को सकुशल पाते हुए व उनके परिचित अंकित कुमार सैनी द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581