उत्तराखंड समाचार

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक चाय की ठेली लगाता था। आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ हत्या की वजह बनी।

हरिद्वार। एसएसपी के सुपरविजन में हरिद्वार पुलिस को आज एक और सफलता हाथ लगी। हरिद्वार पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा करते हुये 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मृतक चाय की ठेली लगाता था। आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ हत्या की वजह बनी।

गत दिवस मनीष कुमार निवासी कलालहटी सहारनपुर हाल पता हरिपुर कला हरिद्वार द्वारा रमेश गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के संबंध में कोतवाली नगर पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी के नेतृत्व में हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी दीपक यादव पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम हडिया जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती हरिद्वार को मोतीचूर फाटक के पास से धर दबोचा व घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी दीपक यादव अपनी पत्नी के साथ कूड़ा बीनने का काम करता है। कूड़ा बीनने के दौरान पास में चाय की ठेली लगाने वाले रमेश गुप्ता द्वारा उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने पर आरोपी दीपक यादव ने रमेश गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 24 घंटे के भीतर शहर के बीचों-बीच हुए सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करने पर क्षेत्रवासियों द्वारा हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581