उत्तराखंड समाचार

पौड़ी पुलिस ने किया तीन नशे के सौदागरो को गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी,

कोटद्वार। थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा रिखणीखाल थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के थाना बैरियर पर एक वाहन को संदिग्ध लगने पर रोका गया तो तो वाहन में पीछे की तरफ पुलिस से बचने के लिये फ्लोर केबिन बना हुआ था जिसकी तलाशी की गयी तो केबिन में 13 प्लास्टिक के बैंगों में  116.665 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। चालक राजेश काला पुत्र किशन दत्त काला, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियोग में संलिप्त अन्य अभियुक्त  तेजपाल पुत्र भारत सिहं, मनीष पुत्र नंदराम और संजय उर्फ संजू पुत्र नंदराम फरार चल रहे थे, जिनकी पौड़ी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी, लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा फरार अभियुक्तों पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये टीम गठित करने के पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविन्द कुमार और प्रभारी  सीआईयू कमलेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासो के बाद तेजपाल, मनीष व संजय उर्फ संजू को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581