उत्तराखंड समाचार

हार के डर से नगर निगम चुनाव को आगे ले जाना चाहती है भाजपा : नवीन जोशी

भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव को ओबीसी सर्वे पूरा ना होने के नाम पर आगे कराना चाहती है।

देहरादून, 07 मई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आज राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपराह्न 12:00 आयोजित प्रेस वार्ता मे बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगा है कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव को ओबीसी सर्वे पूरा ना होने के नाम पर आगे कराना चाहती है। ओबीसी सर्वे को वक्त पर पूरा कराना सरकार की जिम्मेदारी है अभी चुनाव को 6 माह का समय शेष है सरकार तो त्वरित कारवाई करते हुए ओबीसी सर्वे समय पर पूरा करना चाहिए। कहीं ना कहीं ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी घटती हुई लोकप्रियता के कारण नगर निगम चुनाव को कोई भी बहाना करके आगे ले जाएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेंगी। कांग्रेस पार्टी इसके लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी और कांग्रेस पार्टी सरकार की मंशा को कामयाब नही होने देगी। उन्होंने कहा की नगर निगम द्वारा जो 40 वार्ड नए जोड़े गए थे, उन पर टैक्स जमा ना करने वालो पर 4 गुना अधिक टैक्स वसूल करने का जो तुगलगी फरमान निगम द्वारा जारी किया गया है वह बिल्कुल ही गलत है। जब नगर निगम ने वादा के किया था कि नए 40 वार्डो में 10 साल तक कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, तो टैक्स क्यों लगाया जा रहा है। पहले ही करोना के बाद अभी तक लोगों के व्यापार पटरी पर नहीं आए है। सरकार को इन 40 वार्ड का टैक्स भी माफ करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ निधि नेगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर निगम में विपक्ष के नेता विजेंद्र पाल, विनय कुमार, अमन बत्रा, संजय भारती आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464