उत्तराखंड समाचार

एसपी ने किया पुलिस उपाधीक्षक को सम्मानित

कपाट खुलने की तिथि से कुछ दिनों से पूर्व से लेकर आज तक श्री केदारनाथ धाम में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त रहे पुलिस उपाधीक्षक को एसपी रुद्रप्रयाग ने आज सम्मानित किया। प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बाहरी जनपदों से भी पुलिस बल प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु सहायक सेनानायक (पुलिस उपाधीक्षक) अविनाश वर्मा नियुक्त रहे। उनके द्वारा कपाट खुलने की तिथि से कुछ दिनों से पूर्व से लेकर आज तक श्री केदारनाथ धाम में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। उनके द्वारा द्वारा श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त रहते हुए अधीनस्थ पुलिस बल का प्रभावी पर्यवेक्षण कर उनकी ड्यूटियों के सम्बन्ध में ब्रीफ कर पुलिस कार्मिकों का मनोबल उच्च रखा गया। केदारनाथ धाम में आ रहे श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराकर दर्शन कराये गये व भीड़ नियंत्रण में योगदान दिया गया। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के साथ स्वयं वार्ता कर मधुर व्यवहार रखते हुए उनकी यथासम्भव मदद की गयी। उत्तराखण्ड पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता सेवा सुरक्षा का पालन करते हुए अतिथि देवो भवः की भावना के अनुरूप व जनपद पुलिस के स्तर से चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्वयं एवं अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों से श्रद्धालुओं की हरसम्भव मदद करायी गयी। धाम क्षेत्रान्तर्गत नशे का सेवन करने वालों तथा मन्दिर परिसर की 50 मी0 की परिधि में वीडियोग्राफी व सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत प्रभावी कार्यवाही करायी गयी। एसपी रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581