उत्तराखंड समाचार

खराब मौसम में फंसा सीएम का हेलीकाप्टर, इमरजेंसी लैंडिंग

तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया।

देहरादून। अचानक मौसम खराब हो जाने से सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सीएम खटीमा से देहरादून जा रहे थे। तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। इस पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी।सूचना पर जिले के अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन आला अफसर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। एयरपोर्ट अधिकारी व कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। सीएम डीएम के साथ जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली। मौसम साफ हो गया है। कुछ मिनट में सीएम देहरादून के लिए रवाना होंगे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581