उत्तराखंड समाचार

“नशा मुक्ति अभियान” के तहत किया आमजन मानस को जागरुक

जागरुकता अभियान चलाकर आमजन मानस को किया जागरुक

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर आमजनमानस को जागरुक किया गया । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी एसओजी/साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा 30 जून तक की अवधि में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड की अपेक्षाओं के क्रम में चलाये जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें आमजनमानस को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरुक किया गया। तथा साईबर क्राईम से सम्बन्धित मामलों में सहायता हेतु तत्काल हेल्पलाईन नंबर 1930 व नजदीकी थाना, चौकी, साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के अन्य हेल्पलाईन नम्बरों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान एंटी ड्रग्स और साइबर क्राइम से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए एंटी ड्रग से संबंधित स्टिकर स्थानीय व बाहरी राज्यों के पर्यटकों के वाहनों पर चस्पा किए गए साथ ही चौकी फाटा में नियुक्त पुलिस कर्मियों को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित माननीय उच्चतम न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों की जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती, उप निरीक्षक जगदीश रावत, आरक्षी जयप्रकाश तथा आरक्षी विनय पंवार उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581