उत्तराखंड समाचार

यात्रा अवधि में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जनपद पुलिस हुई सख्त

चालानी कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने की दी गयी सीख

रुद्रप्रयाग। प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है तथा कतिपय वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी कर स्वंय तथा वाहन में बैठे व राह चलते लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे यातायात व्यवस्था के प्रति काफी गंभीर हैं और उनके द्वारा इस ओर स्वत संज्ञान लेकर व हाल ही में हुई अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान सभी प्रभारियों सहित विशेषकर जनपद मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग व यातायात निरीक्षक को रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाये जाने, मॉडिफाइड साईलेंसर का प्रयोग न किये जाने, निर्धारित गति सीमा से अधिक की स्पीड में वाहन न चलाने जैसे आदि यातायात नियमों का पालन करवाये जाने हेतु के निर्देश देते हुए सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चैकिंग व सड़क सुरक्षा जन जागरुकता के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में विगत दिवसों से कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं यातायात पुलिस से निरीक्षक यातायात श्याम लाल के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा आज पुलिस विभाग (यातायात पुलिस) तथा परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत जवाड़ी बाई पास में संयुक्त वाहन चौकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पिछले तीन दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी। पुलिस के स्तर से यह भी अपील है कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे अन्य लोगों की भी सुरक्षा है साथ ही राह में चल रहे अन्य लोग एवं वाहन भी सुरक्षित रह सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581