उत्तराखंड समाचार

मेला अस्पताल में एमआरआइ शुरू, पहले दिन हुई तीन जांच

वहीं अन्य श्रेणी के मरीजों को एमआरआइ के लिए 5125 रुपये देने होंगे

हरिद्वार: राजकीय मेला अस्पताल में सोमवार से एमआरआइ की सुविधा शुरू हो गई है। बीपीएल मरीजों को यह सुविधा निश्शुल्क मुहैया होगी। वहीं अन्य श्रेणी के मरीजों को एमआरआइ के लिए 5125 रुपये देने होंगे। पहले दिन बीपीएल श्रेणी के एक और सामान्य श्रेणी के दो मरीजों की एमआरआइ जांच हुई।

जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआइ की सुविधा नहीं थी। मरीजों को इसके लिए दून अस्पताल जाना पड़ता था। प्राइवेट में एमआरआइ जांच की कीमत ज्यादा होने के चलते मरीजों की जेबें ढीली होती थी। आमजन को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए राजकीय मेला अस्पताल में एमआरआइ मशीन स्थापित की गई थी। बीते साल 18 दिसंबर को इसका विधिवत लोकार्पण भी हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत इसके लोकार्पण को पहुंचे थे, लेकिन आनलाइन रिपोर्टिंग की व्यवस्था न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर पिछले दिनों स्वास्थ्य महकमे की ओर से आनलाइन रिपोर्टिंग की व्यवस्था शुरू की गई। सोमवार से एमआरआइ की सुविधा शुरू हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581