उत्तर प्रदेश समाचार

प्रोविजन स्टोर में मेरठ के युवकों ने की थी चोरी, गिरफ्तार

मेरठ के युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

लक्सर: लक्सर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर प्रोविजन स्टोर में हुई पांच लाख से अधिक की चोरी का पुलिस ने तीन दिन में पर्दाफाश कर दिया है। मेरठ के युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी के माल समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। डीआइजी ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।

लक्सर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि तीन मार्च की रात लक्सर-रुड़की मार्ग पर थाना मोड़ के निकट स्थित मां अन्नपूर्णा प्रोविजन स्टोर के ताले तोड़कर दुकान में मौजूद तेल व घी के टीन, काजू बादाम के पैकेट, चाय, साबुन, चाय, नमकीन, सिगरेट, महंगे मसाले, पशु आहार आदि पांच लाख से अधिक की कीमत का सामान चोरी कर लिया गया था। प्रोविजन स्टोर स्वामी रामकुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट की अगुआई में बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी, सिपाही अजीत सिंह, गंभीर सिंह, विजय नेगी व गौरव जांच टीम में शामिल थे।

टीम को जानकारी मिली कि जिस लोडर में चोरी का सामान लादकर ले जाया गया है, वह पुरकाजी नहर पटरी मेरठ जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर लोडर वाहन व उसमें बैठे चार युवकों को पकड़ लिया। वाहन में चोरी का माल सामान मौजूद था। पुलिस टीम वाहन समेत चारों युवकों को लक्सर कोतवाली ले आई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने प्रोविजन स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपितों ने अपने नाम नवीन उर्फ निने निवासी नई बस्ती टीपी नगर मेरठ, सुनील उर्फ मोनू निवासी कीनानगर थाना भवनपुर मेरठ, हाल निवासी शिवपुरम फाटक के पास टीपी नगर मेरठ, सुनील निवासी बहेड़ा अस्सा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर, हाल निवासी टीपी नगर मेरठ तथा हिमांशु अग्रवाल निवासी गांधीनगर थाना नौचंदी मेरठ उत्तर प्रदेश बताए। उन्होंने बताया कि चोरी किया गया सामान वह हिमांशु अग्रवाल को बेचने के लिए आए थे। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत की ओर से टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआइ मनोज सिरोला आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581