उत्तराखंड समाचार

दिन दहाड़े मिनी बैंक में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

चोर की तलाश मे जुटी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के अन्य स्थानों से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये।

हरिद्वार। दिन दहाड़े मिली बैंक में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुरायी गयी नगदी व चोरी के पैसो से खरीदा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी सन्नी द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया गया था कि 8 जून की दोपहर अज्ञात चोर ने उनकी दुकान मिनी बैक ब्रान्च का ताला पेचकस के खोलकर अन्दर घुसा और कैश काउण्टर को खोलकर उसमे रखा 1,52,860/—रूपये कैश चोरी कर लिये गये है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। चोर की तलाश मे जुटी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के अन्य स्थानों से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को बहादराबाद—रुड़की रोड़ से हिरासत में ले लिया। जिसके पास से 13820 रूपये की नगदी व एक मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मौ. शाकिर पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम इक्कडखुर्द कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया। बताया कि उसने मिनी बैंक की दराज से लगभग 90 हजार रूपये चोरी किये थे। बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कुछ पैसे से जुआ खेला, कुछ से शराब पी और बाजार से 15000/— रुपये का एक नया मोबाईल फोन भी खरीदा। कुल मिलाकर अपनी नशे की पूर्ति और अन्य खर्चों की पूर्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581