उत्तराखंड समाचार

विधायक ने किया विद्यालय प्रांगण विस्तारिकरण कार्य का लोकापर्ण

विधायक निधि किसी की बपौती नहीं : खजान दास

देहरादून। विधायक निधि 2023-2024 के अंतर्गत विधायक निधि से स्वीकृत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रागंण विस्तारिकरण कार्य का राजपुर विधायक खजान दास ने आज लोकपर्ण किया। इस अवसर पर विधायक का कहना था कि विद्यालय में और जो आवश्यक कार्य होने है उनके लिये भी विधायक निधि से धन स्वीकृत किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक ने बाल पुस्तक झम्पू हरिया, मोनू मोनाल व बौंणी का विमोचन भी किया।

आज दोपहर 1.00 बजे के लगभग 75 राजपुर रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विधायक निधि के अंतर्गत विद्यालय प्रागंण विस्तारिकण कार्य का लोकापर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2023-2024 के अंतर्गत राजपुर विधायक खजान दास की विधायक निधि से यह कार्य स्वीकृत किया गया था। जिसकी कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खण्ड देहरादून थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजान दास ने विस्तारिकरण कार्य का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि विद्यालय में जिन कार्यो का आज लोकापर्ण हुआ है इसके अतिरिक्त कुछ और कार्य भी प्रधानाचार्य द्वारा बताये गये है। वह उन्हें आश्वस्त करते है कि आने वाले समय में विधायक निधि से इन कार्यो के लिये धन स्वीकृत  कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक निधि किसी की विधायक की बपौती नहीं है। विधायक निधि जनता द्वारा जो टैक्स दिया जाता है उसी का भाग है। और यह धन जनता की सेवा में ही लगता है। उन्होने कहा कि सभी को विधायक निधि का सदउपयोग करना चाहिए और विधायक निधि से अधिक से अधिक कार्य करवाने चाहिए ताकि विकास की गंगा यूं ही बहती रहे। उन्होंने फूलदेही के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं। इस अवसर पर धाद संस्था द्वारा फूलदेही के अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक खजान दास ने धाद के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से करनपुर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग, सहित स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक तथा अभिभावक मौजूद थें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581