उत्तराखंड समाचार

नहर में डूबे दूसरे व्यक्ति का शव बरामद

 

देहरादून, 01 अगस्त। ऑर्डनेंस फैक्ट्री तथा शराब ठेके के मध्य सड़क किनारे नहर में डूबे दूसरे व्यक्ति का शव भी आज बरामद हो गया हैं। पुलिस के अनुसार मृतक आर्मी से ऑर्डनरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे तथा वर्तमान में डील में नौकरी करते थे तथा रात में अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में थाना रायपुर को थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत ऑर्डनेंस फैक्ट्री तथा शराब ठेके के मध्य सड़क किनारे नहर में दो व्यक्तियों के डूबने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर पुलिस टीम को नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके पास से सुंदर सिंह नाम लिखा हुआ एसबीआई बैंक का एक एटीएम कार्ड मिला है, शेष पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीँ हुए है। नहर में बहे दूसरे व्यक्ति की तलाश हेतु पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमो द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था, आज प्रातः पुलिस टीम को आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में नहर से दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा उम्र करीब 52 वर्ष निवासी तुनवाला, रायपुर के रूप में हुई, मृतक आर्मी से ऑर्डनरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे तथा वर्तमान में डील में नौकरी करते थे तथा रात में अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस जा रहे थे, मौके पर पुलिस टीम को एक स्कूटी यूके 07 एई 5154 खड़ी हुई मिली है, जिसके माध्यम से भी उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581