उत्तराखंड समाचार

अधिक से अधिक मतदाताओं का जोड़े नाम : जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में पंजीकरण तथा स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण की जानकारी दी।

कोटद्वार, पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौड़ी पहुंचे। उन्होंने अध्यनरत छात्र-छात्राओं को आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा की जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुए हैं, वह फॉर्म-6 भरकर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान कॉलेज में अध्यनरत बाहरी राज्यों व उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु काफी उत्साह देखने को मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को  मतदाता सूची में पंजीकरण तथा स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण की जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अध्यनरत छात्र छात्राओं का नाम शत प्रतिशत जोड़ने को कहा। इस दौरान कॉलेज में बाहरी राज्यों के छात्र-छात्राओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही भी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोट देने का अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक समाज में एक मौलिक अधिकार है। यह हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। वोट देने की क्षमता न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को बिना किसी के दबाव, भेदभाव, जातिवाद व क्षेत्रवाद जैसे मामलों से दूर रहते हुए निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग कर एक अच्छा प्रत्याशी को चुनना चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581