उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शनों का वितरण भी किया।

देहरादून 25 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात  कार्यक्रम का 110 वां संस्करण प्रेमनगर मण्डल के बूथ संख्या -134 में समाज के प्रबुद्ध जनों व कार्यकर्ताओं  के साथ सुनी। कार्यक्रम  में बतोर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने लाभार्थियों को  उज्जवला गैस कनेक्शनों का वितरण  भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लभार्थियों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व  में देश का उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम, चारों दिशाओं में विकास के नये सोपान लिखे हैं। साथ ही प्रत्येक वर्ग चाहे महिला सशक्तिकरण, युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार, किसानों का सम्मान, गरीबों  को मुफ्त राशन योजना अभाव ग्रस्त लोगों को आवास  योजना जैसी जन कल्याण कारी योजनाओं के अलावा देश के आधार भूत ढांचे को शशक्त किया है। सड़क,रेलवे व हवाई कन्वेटी से देश में विकास की गति कई गुना बढ़ी है।

कार्यक्रम में आदित्य कोठारी प्रदेश महामंत्री भाजपा, गढ़ी कैन्ट छावनी के उपाध्यक्ष विनोद पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विरेन्द्र सेमवाल, अनिता महोल्त्रा, राजेश सैनी, उदय दत्ता, कैलाश सेहगल, रामलाल नरुला, सुदर्शना गोड़, नूतन शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581