उत्तराखंड समाचार

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व खनन न्यास अधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार में अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना सुनिश्चित करें।

कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैैठक में राजस्व कर वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं लाने पर सहायक कर आयुक्त के वेतन रोकने के निर्देश के साथ ही सहायक कर आयुक्त कोटद्वार को चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व खनन न्यास अधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार में अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अन्य उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जिन स्थानों पर अवैध खनन की संभावनाएं अधिक हैं वहां नियमित रूप से निगरानी बनाने के निर्देश भी दिये हैं। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को समस्त मदिरा दुकान स्वामियों के हैसियत का सत्यापन करना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान जिन स्वामियों की हैसियत गलत पाई जाती है उन पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद के अंतर्गत समस्त होटलों का पंजीकरण करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वपनिल अनिरुद्ध, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, जिला खनन न्यास अधिकारी रवि सिंह नेगी, एसडीओ विद्युत गोविन्द रावत सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581