उत्तराखंड समाचार

पुलिस अधिकारियो के हुए तबादले, दून के एसपी सिटी की कमान सभालेगे प्रमोद कुमार

शासन ने पांच आईपीएस व पांच पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए प्रमोद कुमार को दून का एसपी सिटी का कार्यभार सौंपा।

देहरादून। शासन ने पांच आईपीएस व पांच पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए प्रमोद कुमार को दून का एसपी सिटी का कार्यभार सौंपा।

आज यहां शासन ने पांच आईपीएस व पांच पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए देवेन्द्र पींचा को पुलिस अधीक्षक चम्पावत से एसएसपी अल्मोडा का कार्यभार सौंपा। इसके अतिरिक्ति सुखबीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपडाव रामनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, रामचंद्र राजगुरू को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा से सेनानायक, आईआरबी—प्रथम बैलपडाव रामनगर नैनीताल, अजय गणपति कुम्भार को पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक चम्पावत व कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अपराधा एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय का कार्यभार सौपा है। प्रान्तीय पुलिस सेवा के सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, लोकजीत सिंह को खण्डाधिकारी खण्ड देहरादून सीबीसीआईडी उत्तराखण्ड से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार, मनोज कुमार ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से खण्डाधिकारी खण्ड, देहरादून सीबीसीआईडी का कार्यभार सौपा हैं तथा सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिये।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581