उत्तराखंड समाचार

आईजी गढ़वाल व एसएसपी हरिद्वार ने लौटाए लोगो के मोबाइल फोन

भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाईलों को हरिद्वार मंगाया गया।

हरिद्वार। देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोए हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन आज आईजी गढ़वाल व एसएसपी द्वारा जनता को लौटाए गये। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आयी।  सीसीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में आज आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने आमजन एवं यात्रियों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 353 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गये है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए मोबाईल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने करीब 55 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए। इसमें से कई मोबाईल फोन विभिन्न राज्याें से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं। इस दौरान साईबर सेल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के विवरण के आधार पर मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाईलों को हरिद्वार मंगाया गया। विगत वर्षो से खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा अब तक कुल 1 करोड़ 61 लाख बाजार कीमत के कुल 1376 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581