उत्तराखंड समाचार

प्लाट देने के नाम पर शातिर ने ठग लिए 20 लाख रुपये

पीडि़त ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपित ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

देहरादून। प्लाट देने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए। डीआइजी गढ़वाल रेंज के आदेश पर कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीआइजी गढ़वाल रेंज को दी तहरीर में पटेलनगर विद्या विहार फेस-2 निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 2017 में टीएचडीसी कालोनी निवासी सुबोध चंद से चायबाग कौलागढ़ में 20 लाख रुपये में प्लाट का सौदा तय किया था। 11 व 24 दिसंबर 2020 को उसने आरोपित को 20 लाख रुपये दिए। इसके बाद जब उसने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो आरोपित उसे टहलाता रहा। दबाव बढऩे पर आरोपित ने कहा कि प्लाट के दस्तावेज कहीं गायब हो गए हैं। मार्च 2021 में पीडि़त को पता चला कि आरोपित ने अधिक धनराशि लेकर किसी अन्य को प्लाट बेच दिया है। पीडि़त ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपित ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले में कैंट कोतवाली व एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डीआइजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल के आदेश पर अब कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित सुबोध चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581