उत्तराखंड समाचार

पैसिफिक मॉल ने किया ‘राइडिंग फॉर दून’साइकिल रैली का आयोजन

सभी साइकल सवारों ने ब्रांडेड जर्सी पहनी हुई थी जिसपर लिखा हुआ था ‘राइडिंग फॉर दून

देहरादून। पैसिफिक मॉल ने ‘राइडिंग फॉर दून’ साइकिल रैली का आयोजन किया। राइड के दूसरे सीजन को पैसिफिक मॉल्स ने राइजिंग राइडर्स साइक्लिंग क्लब और इवेंट पार्टनर्स वोक्सवैगन कार्स, अर्बन बाय, एसआरईडी, कैफे चेन्नई, थ्रिल जोन, अमृतसरी एक्सप्रेस और फंकी आइलैंड के सहयोग से आयोजित किया। इस आयोजन में देहरादून के कई साइकिल सवार समूहों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया। हाई स्पेंडर ने विशेष अतिथि के रूप में सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकल सवारों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी साइकल सवारों ने ब्रांडेड जर्सी पहनी हुई थी जिसपर लिखा हुआ था ‘राइडिंग फॉर दून। पैसिफिक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा, हमें देहरादून शहर के लिए इस तरह का आयोजन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह हमें बहुत प्रोत्साहित करता  है कि हम इतनी बडी संख्या में मौजूद लोगों के बीच इस कार्यक्रम की मेजबानी करने में सफल हुए। हमने आज इस दिन को ’स्प्रिट ऑफ देहरादून’का जश्न मनाने के लिए चुना  था और हम इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी भागीदारों को धन्यवाद देते हैं। राइजिंग राइडर्स के सह-संस्थापक हर्षप्रीत अरोड़ा और श्रीराम पीएम मोंगा ने कहा की इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहयोग करना है। राइजिंग राइडर्स का मानना है कि साइकिलिंग परिवहन का एक स्वच्छ और हरित साधन है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से से फिट रखने में भी मदद करता है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581