उत्तराखंड समाचार

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डा रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की थी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में मतदान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मतदान के बाद काफी सक्रिय हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर चुनाव के साथ ही संगठन को मजबूत करने के संबंध में भी चर्चाएं कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डा रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सबसे चुनाव परिणाम के के बाद वरिष्ठों से सहयोग की भी आशा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके साईं लोक देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच कई मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि रावत भी उपस्थित थीं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मण चौक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र शशिकांत दीक्षित के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र कार्यवाह से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शशिकांत दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सुमन दीक्षित भी मौजूद रहीं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581