उत्तराखंड समाचार

प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की पहल

देहरादून। विजय दशमी, दशहरा पर्व के अवसर पर रूट, यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का ट्रैफिक डाइवर्ट प्लॉन जारी कर दिया हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डाइवर्ट प्लॉन जारी करते हुये बताया की परेड ग्राउण्ड के चारों ओर का क्षेत्र वाहनों के लिए पूर्णरुप से जीरो-जोन रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था :-

1- आईएसबीटी, घंटाघर, धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें।

2.- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।

3- राजपुर रोड़ से आने वाले वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड़ पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें।

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर बैरियर प्वाईंटों से वाहन निर्धारित पार्किग स्थलों मे भेजा जाएगा।

बैरियर प्वाइंट:- सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएण्ट चौक, पैसिफिक तिराहा

पार्किंग स्थल

रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड

विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।

2- 03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जायेगें।

3- 05 नम्बर रूट (आईएसबीटी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।

4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे।

5 – राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।

2.- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।

3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

समस्त दून वासियों को विजय दशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा की इस अवसर पर देहरादून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें साथ ही उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें। उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581